फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी चिकित्सालय में रोगियों का मुफ्त इलाज हो

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की राजकीय संग्रहालय सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में रोगी से पर्ची के छह रुपये लिए जाते हैं जबकि अल्मोड़ा में सरकारी चिकित्सालय में 23 रुपये पर्ची का लिया जा रहा है। उन्होंने इसे रोगियो के साथ अन्याय बताया। कहा कि जन आरोग्य योजना के तहत पूर्व की तरह सरकारी चिकित्सालय में रोगी का इलाज मुफ्त किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने शिखर तिराहे के पास पूर्व की भांति टाल में लकड़ी, कोयला दिलाने, रसोई गैस की नियमानुसार होम डिलीवरी करने, भवन कर समाप्त करने, मजदूरों के मनमाने रेटों, भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि काठगोदाम से सभी बड़े स्टेशनों को जैसे काठगोदाम से बांद्रा (मुंबई) तक सीधी रेल यातायात व्यवस्था की जाए।

उन्होंने विद्युत बिल में अन्य चार्ज, फिक्स चार्ज आदि को समाप्त करने की मांग की। पर्वतीय क्षेत्रों में बंद पड़ी रोडवेज बसों का संचालन करने की मांग की। बैठक में अमर सिंह कार्की, नवीन चंद्र जोशी, दीवान सिंह, गंगा सिंह फर्त्याल, डा. सुबोध कुमार पंत, कैलाश चंद्र तिवारी, डा. पीसी जोशी, आनंद राम, शिवराज साह, डीएस भाकुनी, एलपी तिवारी, राजेंद्र प्रसाद जोशी, केबी पांडे, विनोद चंद्र पंत, रूप सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें