फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी, नारेबाजी कर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। थला-मुनडा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाने की मांग को लेकर जसपुर कोट के कटियाखाल में चल रहा ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 38वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि थला-मुनड़ा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनायी जानी थी लेकिन काफी लंबे समय बाद भी यह सड़क नहीं बन सकी। इस कारण मुनड़ा, मजबाखली, कोत्यडा, कुमियाचौड़, सिमल जसपुर, तल्ला जसपुर, टीट, बांगीधार, बरहलिया, मयालबाखल, रगडग़ाड, खदेरा समेत एक दर्जन गांव यातायात सुविधा से वंचित हैं।

आंदोलन को एक माह से अधिक हो गया है, लेकिन अब तक इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। क्रमिक अनशन में अमित रावत, गुणानंद ध्यानी, नंदन सिंह, शकुंतला रावत, भौवरी देवी, राधा देवी बैठे। समर्थन में गोविंदी देवी, मुन्नी देवी, विमला देवी, उमा देवी, रामी देवी, रेवत सिंह, फकीर सिंह, दलीप सिंह, गोपाल सिंह, चंदन सिंह, माया देवी, सुमन देवी, जानकी देवी, हीरा सिंह, खुश राम, केशर सिंह, सादर सिंह आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें