फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की आली में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरकार की आली में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है। क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उन्होंने बताया कि पूर्व में चोरी की घटनाओं का भी खुलासा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से चोरी की पूर्व की सभी घटनाओं का खुलासा करने, बीते दिवस हुई चोरी में पीड़िता को मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि पिछले कई माह से गांव के कई घरों में चोरियां हो चुकी हैं। पूर्व की इन घटनाओं का खुलासा भी नहीं हुआ है। बीते दिन चोरों ने मंजू भाकुनी के घर का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये चुरा लिए। जबकि पीड़िता ने घर से जाने से पहले पुलिस को भी सूचना दी थी। सूचना के बावजूद पुलिस द्वारा पीड़िता के भवन की निगरानी नहीं की गई। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली संदेहास्पद प्रतीत हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि राधा बंगारी, कमला पंत, दीक्षा जोशी, हीरा वल्लभ बिष्ट, कमला भट्ट, उमेश जोशी के यहां पूर्व में हुई चोरियों का आज तक खुलासा नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने पूर्व की चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने और पीड़िता मंजू भाकुनी को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह कनवाल, योगेंद्र नयाल, हरीश जोशी, राधा बंगारी, पारू उप्रेती, सावित्री देवड़ी, डीके जोशी, पानसिंह, गाविंद सिंह, उमा बिष्ट, ममता तिवारी, सुंदर भोजक, कमला जोशी, गीता नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें