फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दें गुणवतापूर्ण और संस्कारवान शिक्षा: प्रदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। न्यू इंस्प्रेशन स्कूल शैल और कफड़खान के बारहवें वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारवान शिक्षा देने को निरंतर प्रयास करें, ताकि बच्चे जीवन में चुनौतियों का डटकर मुकाबला कर सकें।
विज्ञापन


टम्टा ने कहा कि छात्र-छात्राएं नियमित अध्ययन कर अभिभावकों के सपनों को साकार करें। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करते हुए विद्यार्थी परिश्रम करें। शिक्षकों के साथ ही अभिभावक बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहें। प्रबंधक तारु तिवारी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने नृत्य, नाटक, गीत आदि की शानदार प्रस्तुति दी। जिसे दर्शकों ने सराहा। जागरूक अभिभावकों की प्रतियोगिता में गोदावरी बोरा प्रथम, सरिता कोहली द्वितीय और पूजा जंगपांगी तृतीय स्थान पर रहीं। संचालन शिक्षक महेंद्र चंद्र आर्या ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, प्रधानाचार्य अंशु पांडे, दीपक बिष्ट, नितिन तिवारी, संजीव पांडे, कफडख़ान शाखा के प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट, मीनू तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, शंकर मुस्यूनी, प्रदीप लोहनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें