अल्मोड़ा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खांकर में उत्तराखंड भारत स्काउट-गाइड का पांच दिवसीय ब्लाक स्तरीय शिविर शुरू हो गया है। शिविर में स्काउट-गाइडों को प्राथमिक चिकित्सा, ध्वज शिष्टाचार, नियम प्रतिज्ञा, गांठ बंधन, आपदा से बचाव के तरीके आदि का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप फायर में रंगारंग कार्यक्रम हुए।
शिविर में वक्ताओं ने कहा कि स्काउट-गाइड समाज सेवा करने का बेहतर माध्यम से है। स्काउट-गाइड से जुड़ने पर बच्चों में परोपकार की भावना जागृत होती है। शिविर के दौरान आयोजित कैंप फायर में स्काउट-गाइडों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग बिखेरे। स्काउट-गाइड ने पहाड़े कि चेली ले कभै न खाया द्वि रवाटा सुखे ले..., पारा भिड़े घस्यारी दांतुली चमकोछी... आदि कुमाऊंनी गीत प्रस्तुत किए। शिविर में जिला प्रशिक्षण आयुक्त जगन्नाथ गोस्वामी, ब्लॉक काउंसलर धौलादेवी शेर राम टम्टा, ब्लॉक सचिव लमगड़ा मीनाक्षी जोशी, शिविर संयोजक प्रधानाचार्य गोविंद सिंह बिष्ट, ब्लॉक काउंसलर तारा सिंह बिष्ट, दीपा बोहरा, देवेंद्र बिष्ट, रुचि जोशी, आभा पाठक आदि मौजूद थे। शिविर में 80 स्काउट-गाइड भाग ले रहे हैं।