अल्मोड़ा। ग्रामीण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के अंतर्गत धौलादेवी ब्लॉक कार्यालय में बुधवार 26 सितंबर को शिविर लगाया जाएगा।
शिविर में होटल मैनेजमेंट और लैब टेक्निशियन ट्रेड के लिए कंपनियों द्वारा बीपीएल परिवार के अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक नरेश कुमार ने बताया कि होटल मैनेजमेंट के लिए अभ्यर्थी को दसवीं पास और लैब टेक्निशियन के लिए साइंस विषय के साथ बारहवीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
प्रशिक्षण चार से छह माह का होगा। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थी के खाने और प्रशिक्षण की सुविधा निशुल्क होगी। प्रशिक्षण के उपरांत अभ्यर्थियों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने विकासखंड के युवक युवतियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।