फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल, इंटर में सर्वोच्च अंक लाने वाले मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। साह चौधरी समाज की ओर से यहां आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान कार्यक्रम में सीबीएससी बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही वह प्रकाश पुंज है जो अंधकार रूपी अज्ञान को समाप्त कर ज्ञान का प्रकाश फैलाती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीबीएससी हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली जान्हवी साह, चिन्मय राज साह, गौतम चौधरी और सीबीएससी इंटर बोर्ड, आईसीएससी बोर्ड और उत्तराखंड बोर्ड में सर्वोच्च अंक पाने वाले सागर साह, मानसी साह, मेहुल साह, मिहिर साह के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक से सम्मानित विधि संकाय की छात्रा प्रिया साह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इससे पूर्व वरिष्ठ संरक्षक शंकर लाल साह और सुंदर लाल चौधरी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता अध्यक्ष श्याम लाल साह मे और संचालन दीपक साह ने किया। इस मौके पर चयन समिति के नवीन लाल साह, उदय राज, विक्रम साह, लक्ष्मी लाल साह, लक्ष्मी लाल साह, गोविंद लाल साह, दीप लाल साह, बच्ची नाथ साह, अरुण कुमार साह, प्रभात लाल साह, नंदन लाल साह, अनूप साह, प्रमोद कुमार चौधरी, सचिव शरद साह, ब्रजेश साह, दिनेश साह, सुदर्शन साह, निरंजन साह, प्रीति साह, किरन साह, रेखा साह, डॉ. इला साह, राजेंद्र साह, प्रभात चौधरी, ललित मोहन साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें