फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में नौ अक्तूबर से शुरू होगी मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्यटन विभाग द्वारा संचालित पंडित दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना अल्मोड़ा में नौ अक्तूबर से शुरू हो रही है। जिसके तहत 60 साल या उससे अधिक बीपीएल कार्ड धारकों के वरिष्ठ नागरिकों को बदरीनाथ धाम के अलावा गंगोत्री, रीठा साहिब और नानकमत्ता की निशुल्क यात्रा कराई जानी है। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर प्रत्येक तहसील से 30-30 यात्रियों का स्वास्थ्य विभाग से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराने और निर्धारित तिथियों में यात्रा दल को रवाना करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि अल्मोड़ा जिले में तीर्थाटन योजना नौ अक्तूबर से शुरू हो रही है। उन्होंने बीपीएल कार्ड धारक वरिष्ठ नागरिकों से यात्रा के लिए निर्धारित तिथि से दो दिन पूर्व पंजीकरण कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण उनके तहसील कार्यालयों से ही किया जाएगा। यात्रा के लिए आवेदन पत्र, आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड की छायाप्रति, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक तहसील से 30-30 यात्रियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। अल्मोड़ा से बदरीनाथ तीर्थाटन यात्रा नौ अक्तूबर, भनोली तहसील से 23, सोमेश्वर से 30 अक्तूबर से होगी। सल्ट, जैंती, चौखुटिया, भिकियासैंण से छह नवंबर और द्वाराहाट से 13 नवंबर से यात्रा शुरू होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें