फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कन्या हाईस्कूल पालीगुणादित्य का जीआईसी में विलय का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय कन्या हाईस्कूल पालीगुणादित्य का राजकीय इंटर कालेज पालीगुणादित्य में विलय का क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। मांग की कि पूर्व की भांति राजकीय कन्या हाईस्कूल पालीगुणादित्य का संचालन यथावत रखा जाए, अन्यथा 15 फरवरी को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा के नेतृत्व में एडीएम केएस टोलिया से मिले शिष्टमंडल ने उन्हें बताया कि राजकीय कन्या हाईस्कूल पाली गुणादित्य में कक्षा नौ और दसवीं में 72 छात्राएं अध्ययनरत हैं। वर्तमान में जिला योजना से 50 लाख रुपये लागत से विद्यालय का भवन निर्माणाधीन है, लेकिन राजकीय कन्या हाईस्कूल का शासन ने जीआईसी पालीगुणादित्य में विलय करने का आदेश जारी किया है, जो कि अनुचित है और क्षेत्र की जनता के हितों पर कुठाराघात है।

चेतावनी दी है कि इस मामले में 15 फरवरी को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन के साथ तालाबंदी कर दी जाएगी। शिष्टमंडल में प्रधान गुणादित्य गोविंद बल्लभ जोशी, प्रधान पाली मोहनी देवी, पूर्व प्रधान इंद्र देव, तड़कोट के प्रधान प्रताप राम, कसेड़मन्या के नंदन राम, गोपाल महरा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र महरा, प्रधान मोहन रावत, बीडीसी सदस्य जीवन सिंह, पूर्व प्रधान दीवानी राम, सालम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, गोविंद बिष्ट, शिवराज बिष्ट अभिभावक संघ अध्यक्ष किशन पालीवाल, शंकर दत्त पालीवाल, जगदीश पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें