चौखुटिया (अल्मोड़ा)। कर्मियों की कमी से जूझ रहे राजकीय महाविद्यालय से वेतन ले रहा एक संविदा कर्मचारी पिछले पांच सालों से राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में तैनात है जिसके चलते महाविद्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है।
कालेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ.मनोरम मित्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महाविद्यालय में उपनल के माध्यम से नियुक्त पुस्तकालय लिपिक कविंद्र जोशी पिछले पांच साल से उनके महाविद्यालय से वेतन ले रहे हैं जबकि कार्यरत बलुवाकोट में हैं।
कालेज प्रशासन का कहना है कि इसके चलते स्टाफ की कमी से जूझ रहे महाविद्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है। इधर क्षेत्रीय जनता ने भी बलुवाकोट में तैनात कर्मचारी को शीघ्र मूल कालेज में भेजने की मांग की है।