अल्मोड़ा। खेल निदेशालय की ओर से स्थानीय स्टेडियम में हुई ओपन महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम की टीम ने जीत लिया।
फाइनल मैच स्टेडियम और स्याल्दे टीमों के मध्य खेला गया। स्टेडियम की टीम ने स्याल्दे को 53-9 से पराजित किया। इस मौके पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, वरिष्ठ एथलेटिक्स पुष्कर सिंह नेगी, गिरीश मल्होत्रा ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष बिट्टू कनार्टक ने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। निर्णायक प्रदीप जोशी, कमलेश जोशी, अनामिका रौतेला, कमलेश तिवारी, नितिन बिष्ट, राहुल बिष्ट थे। इस मौके पर हरीश गोस्वामी, मोहित सिंह, भगवती प्रसाद गौड़, कैलाश राम आर्या, बलवंत सिंह मेहरा, प्रेम सिंह रावत, योगेश कुमार आदि मौजूद थे।