फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमैट्रिक मशीन में उपस्थिति दर्ज कराएंगे शिक्षक, कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुविवि एसएसजे परिसर में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बायोमेट्रिक मशीनें लगाने की कवायद शुरू हो गई है। परिसर निदेशक ने अल्मोड़ा परिसर में 31 विभागों में यह मशीन लगाने के लिए विवि प्रशासन को पत्र व्यवहार किया था।
विज्ञापन


परिसर में कला, विज्ञान, कामर्स के स्नातक और स्नातकोत्तर विभाग के अलावा विधि, शिक्षा, पुस्तकालय समेत 31 विभागों में बायोमेट्रिक मशीन लगनी है। मशीन लगने के बाद हर रोज विवि परिसर के शिक्षकों और कर्मचारियों को बायोमेट्रिक मशीन में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। जिससे एक ओर शिक्षक और कर्मचारी समय पर परिसर पहुंचेंगे वहीं कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में भी किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आएगा।
विज्ञापन


परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने बताया कि प्रक्रिया शुरू हो गई है और कुछ दिनों बाद यह मशीनें परिसर के प्रत्येक विभाग में लग जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें