फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत से वंचित परिवारों को सौभाग्य योजना से जोडना होगा: टम्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सौभाग्य योजना ग्राम्य स्वराज अभियान के तहत विद्युत विभाग कार्यालय में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि जिले में विद्युत सुविधाओं से वंचित परिवारों को प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) से जोड़ने को प्राथमिकता देनी होगी। इस योजना का लाभ देशभर के वंचित चार करोड 60 लाख लोगों को मिलेगा। प्रदेश में इस योजना के तहत 3.50 लाख वंचित परिवार लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले में 25,615 परिवार इस योजना के तहत लाभान्वित किए जाने हैं। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुफ्त विद्युत सुविधा मिलेगी जबकि आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों को 500 रुपये की राशि आगामी बिलों में 50 रुपये की दर से दस किश्तों में जमा कराकर सुविधा मिलेगी। इस योजना के तहत आवेदन करने पर कोई शुल्क देय नहीं होगा।

योजना के तहत लाभार्थियों का चयन 2001 की जनगणना के अनुसार परिवार की स्थिति के आधार पर किया जाएगा। योजना में उत्तराखंड राज्य विशेष राज्य के रूप में चयनित किया गया है। योजना को 2018 के अंत तक पूर्ण करना है। यदि काम समय पर पूरा हो जाता है तो सरकार योजना की लागत का पांच प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान प्रदान करेगी। उन्होंने योजना के तहत लमगड़ा, धौलादेवी, भैसियाछाना, हवालबाग, ताकुला के 68 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन


साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कार्य करने वाले प्रधान शिवराम, भागुली देवी, सल्ट के ग्राम विकास अधिकारी गोविंद सिंह नेगी को स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच सके इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा ने बताया कि योजना के लिए 10 करोड 37 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। उरेडा विभाग द्वारा एलईडी बल्ब वितरित किए। कार्यक्रम में सीडीओ मयूर दीक्षित, एसडीएम विवेक राय, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, विद्युत अधिशासी अभियंता डीडी पांगती, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, उरेडा परियोजना अधिकारी गिरीश मल्होत्रा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला महामंत्री रवि रौतेला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल मौजूद थे। संचालन खंड विकास अधिकारी हवालबाग पंकज कांडपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें