फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर के 40 अवैध कनेक्शनधारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जल संस्थान का पेयजल और सीवर लाइन बिल के लिए वसूली अभियान जारी है। सीवर के 40 अवैध कनेक्शनधारियों को विभाग ने नोटिस जारी किए हैं, जबकि पेयजल के तीन अवैध कनेक्शन काट दिए हैं।
विज्ञापन


जल संस्थान ने शनिवार को पेयजल बिल की 6.25 लाख रुपये की वसूली की। सीवर लाइन के नगर क्षेत्र में 80 अवैध कनेक्शनधारी विभाग ने चिन्हित किए थे। जिनमें से 40 लोगों से जुर्माना वसूलकर विभाग ने उनके अवैध कनेक्शन वैध कर दिए हैं, जबकि चिन्हित किए गए शेष 40 अवैध कनेक्शनधारियों को विभाग ने नोटिस जारी किए हैं।

जल संस्थान के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि बिल जमा नहीं करने पर तीन पेयजल कनेक्शन काटे गए हैं। सीवर के 40 अवैध कनेक्शनधारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार 31 मार्च को भी बिल जमा करने के लिए काउंटर खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें