फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब संचार सेवाओं के खिलाफ उपभोक्ता फोरम जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत। क्षेत्र में लंबे समय से संचार सेवाएं बदहाल हैं। बीएसएनएल के अलावा आइडिया, वोडाफोन की सेवाएं भी बुरी तरह से दम तोड़ चुकी हैं, जबकि निजी कंपनियों के ही क्षेत्र में हजारों मोबाइल उपभोक्ता हैं। 15 मार्च के बाद से नेटवर्क नहीं आ रहे हैं। कॉल ड्राप और डेटा नॉनवर्किंग की समस्या से भी उपभोक्ता जूझ रहे हैं। बग्वालीपोखर व्यापार मंडल सहित तमाम लोगों ने अब इसके लिए उपभोक्ता फोरम में जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि बीएसएनएल की सेवाएं पहले से ही बदहाल हैं, इसीलिए लोगों ने आइडिया, वोडाफोन आदि निजी संचार सेवाओं से नाता जोड़ा। कुछ समय तक यह सेवाएं ठीक चलीं, लेकिन अब सबसे बड़ी परेशानी का सबब बनकर रह गई हैं। उपभोक्ताओं ने एक से लेकर तीन महीने का डाटा डलवाया है, लेकिन सेवाएं बदहाल होने के कारण इसका कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है।

15 मार्च से समस्या और भी गंभीर हो गई है। उद्योग व्यापार मंडल बग्वालीपोखर ने आइडिया, वोडाफोन आपरेटर सेलुलर कंपनी की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया है। क्षेत्र की जनता के साथ अब वह भी उपभोक्ता फोरम जाएंगे। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनु बिष्ट ने प्रभावित उपभोक्ताओं से इस अभियान से जुड़ने को कहा है। रानीखेत, द्वाराहाट के अलावा, भिकियासैंण, भतरौंजखान, जालली सहित आसपास के क्षेत्रों में भी यह समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें