फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए को समाप्त करने की मांग को लेकर धरना दिया, नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि विधायक करन माहरा द्वारा प्राधिकरण के मुद्दे को सदन में उठाकर विरोध करने के बाद पीठ द्वारा सरकार को निर्देशित किया गया कि पहाड़ी क्षेत्रों में प्राधिकरण के लिए पुन: सर्वे कराया जाए। सर्वे के बाद यह तय होना चाहिए कि पहाड़ों में प्राधिकरण लागू होना चाहिए अथवा नहीं। कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि जिले का विकास प्लान, मास्टर और जोनल प्लान नहीं बनाया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि अल्मोड़ा जिले के विकास क्षेत्र का सिविल सर्वेक्षण भी नहीं किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी तैयारी के इसे जबरन लागू किया गया है, जो अव्यवहारिक है। उन्होंने आवास और शहरी विकास मंत्री के बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने भवन निर्माण के लिए लेबर सेस लेने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने पर पूरन रौतेला, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, पुष्कर पांडे, रोहित कार्की, लीला खोलिया, आनंद सिंह बगडवाल, लक्ष्मण ऐठानी, दीवान धपोला, हर्ष कनवाल, रमेश नेगी, गौरव जसवाल, प्रताप सत्याल, सभासद हेम तिवारी, दीपक टम्टा, एमएस बिष्ट, आनंदी वर्मा, अंकुर कांडपाल, पूरन तिवारी, प्रकाश जोशी, सीएम बनकोटी, विनोद तिवारी, अख्तर हुसैन, अशोक पांडे, जमन सिंह बिष्ट, तारा साह, रितिक नयाल आदि बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें