फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसहभागिता से कोसी पुनर्जीवीकरण योजना को सफल बनाना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने कोसी पुनर्जीवीकरण योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत हरेला पर्व पर हवालबाग और ताकुला ब्लॉक के 109 गांवों को में पौधरोपण होगा। उन्होंने कहा कि आमजन की सहभागिता से यह अभियान सफल होगा।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि कोसी कैचमेंट से जुड़े सड़क के किनारे के इंटर कालेजों के बच्चों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करना होगा। एनएसएस, एनसीसी, स्काउट के छात्रों को भी अभियान से जोड़ें। होटल मैनेजमेंट, वीपीकेएस, जीबी पंत पर्यावरण संस्थान भी इस कार्यक्रम जुड़ेंगे। वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि 10 जुलाई तक पौधे उपलब्ध करा दें। बीडीओ हवालबाग और ताकुला को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों की खुली बैठकें बुलाकर लोगों को प्रेरित करें। जनप्रधिनिधियों, मंगल दलों और सामाजिक संस्थाओं को भी इस कार्य से जोड़ा जाए। एसएसबी, आईटीबी को प्रतिनिधियों ने कहा कि उनके जवान स्वयं गड्डे खोदेंगे। सीडीओ मयूर दीक्षित और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सुझाव रखे। बैठक में परिसर के एनआरडीएमएस के निदेशक प्रो. जेएस रावत ने कहा कि बांज, उतीस, नेपियर घास, पदम, हिसालु, किलमोड़ा, काफल आदि चौड़ी पत्ती के पौधों के रोपण किया जाएगा। बैठक में डीडीओ मो. असलम, एसडीएम विवेक राय, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, बीडीओ हवालबाग पंकज कांडपाल, ताकुला के बीडीओ दीवानी राम आदि मौजूद थे।

पौधारोपण को सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार कर लें: आयुक्त
अल्मोड़ा। मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक लेकर कोसी पुनर्जीवीकरण अभियान के तहत पौधरोपण के लिए सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आने की भी संभावना है। कार्यक्रम को टीम भावना से करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से अभियान की तैयारियों की जानकारी ली। स्कूली छात्र-छात्राओं की सहभागिता को लेकर सुपरवाइजरों की तैनाती करने के निर्देश दिए। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि कोसी कैचमेंट एरिया के गांवों में चौड़ी पत्ती के पौधे लगाने को गड्डे खुदान का काम चल रहा है। वन संरक्षक डा. आईपी सिंह ने बताया कि कुल 100 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया जाना है। जिसमें 50 हेक्टेयर क्षेत्र में वन विभाग और शेष 50 हेक्टेयर में अन्य संस्थाओं द्वारा पौधे रोपे जाएंगी। इसकी व्यवस्था कर ली गई है। इस मौके पर जिलास्तरीय अधिकारियों के अलावा डीएफओ प्रवीण कुमार, एनआरडीएम के निदेशक प्रो. जेएस रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें