फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं हल नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जन संघर्ष समिति इकूखेत के शिष्टमंडल ने बैंक शाखा खोलने, सड़क निर्माण और अस्पताल में डॉक्टर की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। समिति ने समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसडीएम गौरव चटवाल को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि स्याल्दे ब्लॉक के दूरस्थ इकूखेत बाजार में लंबे समय से बैंक शाखा की मांग पूरी नहीं होने से ग्रामीणों को बैंक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। एलोपैथिक अस्पताल चनौली में वर्षों से डॉक्टर नहीं है। उन्होंने कहा है कि मगरूखाल-कालिंका मोटर मार्ग का निर्माण चार वर्ष बाद भी शुरू नहीं हुआ है। इस बारे में कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाई गई लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ। ज्ञापन देने वालों में समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार, रामसिंह, जगत सिंह आनंद राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें