अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लाक के ग्राम पंचायत कुंज के हरु, सैम और देवी मंदिर में बैसी के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने परिवार समेत पूजा अर्चना की।
उन्होंने लोगों से सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। वहां कुंजवाल की पत्नी मोहनी कुंजवाल, कुंदन कुंजवाल, जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुंजवाल, मनोहर सिंह, देवकी कुंजवाल, नवल रावत, दीवान सिंह बोरा, विक्रम सिंह भंडारी, रमेश कुंजवाल, गिरीश चंद्र जोशी, सुंदर जोशी आदि थे।