फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मानचित्र के भवन निर्माण करने वालों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका की मासिक बैठक में बगैर मानचित्र स्वीकृत के भवन का निर्माण होने पर भवन स्वामियों पर न्यायालय में वाद दायर करने की चेतावनी दी है। बैठक में बाजार मार्ग में दुपहिया, चौपहिया वाहन खड़े करने पर पुलिस कार्रवाई करने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में निर्माणाधीन बैडमिंटन कोर्ट का नाम स्व. चंद्र लाल सेन के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर धड़ल्ले से भवन निर्माण हो रहा है। पालिका के अंतर्गत ऐसे कई भवन हैं, जिनके भवन स्वामियों ने बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए भवन निर्माण करा दिए हैं। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में बगैर मानचित्र के स्वीकृत कराए भवनों एवं बन चुके भवनों का मूल्यांकन नहीं होने को लेकर निर्णय लिय गया। इसमें कहा कि भवन स्वामी द्वारा एक सप्ताह के भीतर भवन का मानचित्र स्वीकृत नहीं किए जाने पर सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। बैठक में हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम परिसर में निर्माणाधीन बैडमिंटन कोर्ट का नाम बैडमिंटन खिलाड़ी सीएल सेन के नाम रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान जम्मू कश्मीर में शहीद हुए मेजर कमलेश पांडे के निधन पर दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद के अलावा सभासद और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें