फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम रविवार को पनुवानौला कस्बे में बंद रहेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। व्यापार मंडल पनुवानौला की हुई बैठक में व्यापारियों ने समस्याएं रखीं और सुझाव दिए। महीने के अंतिम रविवार को कस्बे में दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि जिला पंचायत व्यापारियों से शुल्क तो वसूलती है, लेकिन बार-बार मांग करने के बावजूद नालियों का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जिला पंचायत के रवैये पर नाराजगी जताई गई। उन्होंने कहा कि कस्बे में शौचालय भी नहीं बन पाया है। पनुवानौला को जागेश्वर धाम का प्रवेश द्वार कहा जाता है, लेकिन कस्बे में जाम की समस्या आम है। प्रशासन द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

तय हुआ कि माह के अंतिम रविवार को कस्बे में दुकानें बंद रखी जाएंगी। नियम का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता गोपाल मेहता ने और संचालन मनीष नेगी ने किया। बैठक में नवीन बिनवाल, राजेंद्र बनौला, नारायण दत्त भट्ट, गिरीश जोशी, बिहारी लाल साह, विनोद वर्मा, हेमंत साह, रवि बनौला, किरन बिनवाल, गणेश दत्त बिनवाल, दीवान सिंह, पंकज सुयाल, राहुल सुयाल, कुंदन सिंह, कमल सुयाल, जगदीश गैड़ा, हरीश जोशी, सुरेश जोशी, अमित गैड़ा, पवन बनौला, दीपक गैड़ा, दीपक साह, सुंदर सिंह, भाष्कर जोशी, गिरधर बिष्ट आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें