फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा में जिले के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सीबीएसई की बारहवीं परीक्षा में जिले के अधिकांश स्कूलों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत की कला वर्ग की छात्रा चंद्रकीर्ति गौतम ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल करके जिला टॉप किया। जबकि विज्ञान वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के पवन रावत 96 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में सर्वोच्च स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की छात्रा रसिता अग्रवाल 97 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहीं। शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। इस विद्यालय के छह छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। जीवविज्ञान वर्ग में इसी विद्यालय चिराग किशोर 95 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रहे।
विज्ञापन

शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर के मुताबिक विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान (गणित) वर्ग में विद्यालय के छात्र पवन रावत ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय के साथ जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। 94 प्रतिशत अंकों के साथ आयुष्मान जोशी दूसरे और 91 प्रतिशत अंकों के साथ अंकिता विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही। जबकि जीव विज्ञान वर्ग में चिराग किशोर 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करके सर्वोच्च स्थान पर रहे। कामर्स वर्ग में 95 प्रतिशत अंकों के साथ हर्षिता गोस्वामी नगर के विद्यालयों में सबसे अव्वल रही। प्रियंका पटवा ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्या विनीता शेखर सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिठाई बांटी।
होली एंजिल पब्लिक स्कूल के छात्र पंकज पंत 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पर रहे। लवनिश खोलिया 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे, यक्ष जोशी 89.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में 80.2 प्रतिशत अंक लाकर गौरव बिष्ट विद्यालय में पहले स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य विक्रांत शर्मा ने बच्चों को मिष्ठान खिलाकर अच्छे परीक्षाफल पर खुशी जताई। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, निदेशक बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट आदि ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की है। केंद्रीय विद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक विज्ञान वर्ग में रोहित सिंह नेगी 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में अव्वल रहे। 90 प्रतिशत अंकों के साथ संदीप दूसरे और 87.40 अंकों के साथ प्रांजल सागर तीसरे स्थान पर रही। वाणिज्य वर्ग में 88.80 प्रतिशत अंक लाकर सिद्धि पंत विद्यालय में अव्वल रहे। 83.60 प्रतिशत लाने वाले गौरव सिंह दूसरे, 79.40 अंकों के साथ दीपक बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य गोपाल मीणा ने छात्रों के प्रदर्शन पर खुशी जताई है। आर्मी पब्लिक स्कूल से मिली जानकारी के मुताबिक विद्यालय की छात्रा रिया नेगी ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। जबकि नीरज सिंह 93.6 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान पर और भूमित बिष्ट 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कॉमर्स वर्ग में 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ गौरव कफलिया विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पर रहे। भावना मनराल 88.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और 88.2 प्रतिशत अंक लाकर अर्पिता महाजन तीसरे स्थान पर रही। बियरशिवा स्कूल का परीक्षा परिणाम भी अच्छा रहा। अनुष्का शर्मा ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। मनीषा उप्रेती 86 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे और विष्णुप्रिया 85 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। जबकि जीव विज्ञान वर्ग की छात्रा नगमा परवीन 89 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रही। वाणिज्य वर्ग में 90 प्रतिशत अंक लाकर दिव्यांश मेहरा ने विद्यालय टॉप किया। एकम शेठी 82 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और मनोज मटेला 76 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीलम उप्रेती ने बताया कि स्कूल के 62 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। छात्रों के अच्छे प्रदर्शन पर स्कूल के प्रबंधक तिलक राज तलवार, व्यवस्थापक एसबी राणा, प्रधानाचार्या डॉ. नीलम उप्रेती और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी जताई है। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पपरसली में 88 प्रतिशत अंकों के साथ हर्षिता चौहान अव्वल रही। जबकि 87.8 प्रतिशत अंक लाकर विजय भट्ट दूसरे और 83.6 प्रतिशत अंकों के साथ आंचल बिष्ट तीसरे स्थान पर रही। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में विज्ञान वर्ग की छात्रा वैशाली वाणी ने 85 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में पहला स्थान पाया। जबकि अखिलेश जोशी 80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और ईशा दानू 75 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान में शारदा पब्लिक स्कूल के पवन, कला वर्ग में जवाहर नवोदय की चंद्रकीर्ति और कॉमर्स में आर्मी स्कूल रानीखेत की रसिता ने किया टॉप
शारदा पब्लिक स्कूल के छह छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें