चौखुटिया (अल्मोड़ा)। स्थानीय समस्याएं न सुलझने और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने नारेबाजी कर जुलूस निकाला। खाली गैस सिलेंडर लेकर जुलूस निकाल, नारेबाजी, प्रदर्शन किया। क्रांतिवीर चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
इससे पहले हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी समस्याओं का निदान न कर पाने पर रोष जताया। सरकार से रसोई गैस सहित डीजल, पेट्रोल के आसमान छूते दामों पर अंकुश लगाने की मांग की। वहां हुई सभा में ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल मासीवाल ने चौखुटिया सीएचसी में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, बंद शौचालय खोलने, पर्यटन विभाग की भूमि में पर्यटक आवास गृह खोलने, तहसील, राजकीय महाविद्यालयों को नए भवनों में स्थानांतरित करने, स्वीकृत महिला पॉलीटेक्निक में कक्षाएं चलाने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बाद में क्रांतिवीर चौराहे पर सीएम, पीएम का पुतला फूंका गया। इनमें कांग्रेस के प्रांतीय पार्षद गणेश कांडपाल, बाला दत्त तिवारी, महेश वर्मा, जीवन नेगी, एलएस मनराल, दीपक नेगी, नंदन सिंह, विनोद कुमार, एलडी मठपाल, कैलाश पांडे, दयाल मेहरा, माधो सिंह बिष्ट, चंदन सिंह, प्रकाश रावत, नंदन सिंह, भुवन आर्या, हरीराम, हीरा सिंह, चंदन सिंह, दरबान सिंह आदि थे।