फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कालरशिप मिलने से ताइक्वांडो खिलाड़ियों में भारी उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा स्कॉलरशिप मिलने से स्थानीय ताइक्वांडो खिलाड़ियों में उत्साह है। द्वाराहाट के आधा दर्जन खिलाड़ियों को यह स्कॉलरशिप मिली है। कोच विजय बहादुर ने बताया कि खिलाड़ियों को उनकी कड़ी मेहनत का फल मिला है। इससे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
विज्ञापन


द्वाराहाट की ताइक्वांडे खिलाड़ी शुभांगिनी शाह को एक लाख रुपये, कनिका बिष्ट को पचास हजार, कनिष्का मठपाल को साढ़े बारह हजार, अंकित मेर को उन्नीस हजार और भासित मठपाल को बीस हजार रुपये की स्कालरशिप मिली है। साथ ही कोच विजय बहादुर को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। इन खिलाड़ियों ने पूर्व में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया था।

कोच विजय बहादुर ने बताया कि वर्तमान में यहां कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे पहले भी द्वाराहाट से ताइक्वांडो में कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विधायक महेश नेगी, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, पुष्पेश त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह, ब्लाक प्रमुख ममता भट्ट, ललित मठपाल आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें