फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से बगैर वेतन के काम कर रहे वन श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं वन श्रमिक संघ की बैठक में वन श्रमिकों ने आरोप लगाया है कि उनको चार माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है और उनके बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो गई है। वन श्रमिकों ने 26 अगस्त तक सातवें वेतनमान का एरियर का भुगतान नहीं होने पर सचिवालय कूच की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


प्रभागीय कार्यालय के चिंतन सभागार में हुई बैठक में वन श्रमिकों ने कहा कि करीब 285 वन श्रमिकों को फरवरी से अभी तक वेतन नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग द्वारा प्रतिमाह सात सौ रुपये दिया जाता है वह भी समय पर नहीं मिल रहा है।

बैठक में त्रिलोचन भट्ट, नवीन चंद्र तिवारी ने विचार रखे। संचालन बसंत वल्लभ पांडे ने किया। इस दौरान माधवानंद जोशी, भुवन चंद्र खोलिया, कुंदन लाल, कृपाल सिंह, दीवान सिंह, गोपाल सिंह, कैलाश चंद्र भट्ट, भुवन चंद्र पंत, हरीश चंद्र जोशी, हरसिंह, हरीश सिंह, तारावती साह, गोविंद सिंह, उत्तम सिंह, बचीराम, चंदन सिंह, दीपक चंद्र, चंद्रशेखर चिलकोटी आदि श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें