फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमान जल वितरण और आवारा कुतों से निजात दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वरिष्ठ नागरिकों की डे केयर सेंटर संस्था की बैठक में नगर में असमान जल वितरण, लावारिस कुत्तों से हो रही परेशानी को लेकर चर्चा हुई। बैठक में वक्ताओं ने नगर में भीख मांगने की प्रवृत्ति पर भी रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


बैठक में डे केयर संस्था के सदस्यों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि नगर में पेयजल का असमान वितरण किया जा रहा है और कई बार शिकायत करने के बाद भी व्यवस्था को ठीक नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि किसी मोहल्ले में सुबह तो कहीं दोपहर और रात को पानी का वितरण किया जा रहा है।

खासकर दिन के समय अधिकांश लोग घर पर नहीं होते और पानी नहीं भर पाते। उन्होंने पेयजल के असमान वितरण को ठीक करने की मांग की है। वक्ताओं ने नगर में कुत्तों के आतंक को लेकर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि आए दिन लोग कुत्तों के काटने से घायल हो रहे हैं और अस्पतालों में एंटी रेबीज के इंजेक्क्शन भी खत्म हो गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से एंटी रेबीज के इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। सदस्यों ने बद्रेश्वर मंदिर के पास बाहर से आए लोगों द्वारा भीख मांगने पर प्रशासन द्वारा रोक लगाने के कदम का स्वागत करते हुए नगर में भीख मांगने की प्रवृत्ति पर भी रोक लगाने की मांग की है।

बैठक में हेम चंद्र जोशी, आनंद वल्लभ लोहनी, लीला खोलिया, नवीन चंद्र पाठक, मोहन सिंह, तारा चंद्र साह, डा. गोकुल रावत, डॉ. अरुण पंत, डॉ. जेसी दुर्गापाल, आनंद सिंह बगडवाल, नरेंद्र नाथ, एमएस नयाल, सुनयना मेहरा, त्रिलोक सिंह, प्रताप सिंह सत्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें