फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान योजना के 1400 फार्म वापस आए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। जैंती तहसील के अंतर्गत 30 ग्राम पंचायतों के 1400 परिवारों द्वारा भरे गए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना फार्म वापस आ गए हैं। जिससे ये परिवार अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

क्षेत्र की तीस ग्राम पंचायतों के परिवारों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना प्राप्त करने के लिए चार माह पूर्व फार्म भरे थे। फार्म मेें उन्होंने सभी आवश्यक कागजात भी लगाए थे, लेकिन उन्हें इस योजना का अब तक लाभ नहीं मिला है। जब उन्होंने ब्लाक कार्यालय से जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि फार्म वापस आ गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मल्ला बिनौला के 70 परिवारों, सिल्पड़ के 56, सुनाड़ी के 30, ल्वाली के 20, बसगांव के 25, कुंज के 40 परिवारों समेत तहसील की की 30 ग्राम पंचायतों के 1400 परिवारों के फार्म वापस आ गए हैं। जिससे लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


नयासंग्रोली की बीडीसी सदस्य धना धौनी ने कहा है कि यदि ग्रामीणों को जल्द योजना का लाभ नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। इधर खंड विकास अधिकारी ललित महावत ने बताया कि किसान सम्मान योजना के फार्म शासन को भेजे गए थे। जिनमें आपत्ति लगी है। यह फार्म राजस्व उप निरीक्षकों के पास जांच के लिए पुन: भेजे गए हैं। सभी कार्रवाई पूरी कर फिर से फार्म शासन को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें