फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमकी बुखार के लिए अल्मोड़ा में भी अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। बिहार में तेजी से फैल रहे चमकी(एक्यूट इनसेफ्लाइटिस सिंड्रोम) बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिला व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों और चिकित्साधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। आशा कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और मानसून काल में होने वाली बीमारियों से बचने के उपाय बताने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में सीएमओ डा. विनीता साह ने सभी चिकित्साधिकारियों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत रहने के निर्देश दिए। उन्होंने क्लोरीन टैबलेट , ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग करने, डायरिया से बचाव के लिए पर्याप्त दवाईयां रखने, फोन हमेशा ऑन मोड में रखने, किसी भी प्रकार की गंभीर बिमारी की सूचना मिलने पर सीएमओ कार्यालय को भी सूचना देने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि बिहार में चमकी बुखार के प्रकोप को लेकर भी सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि जिले में ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए आशा को निर्देशित किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें