फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में पानी की भारी किल्लत, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के विभिन्न इलाकों में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। किसी किसी मोहल्ले में दो से तीन दिन में पानी आ रहा है। इधर बेस अस्पताल में भी तीन दिन से पेयजल किल्लत बनी हुई है। पानी नहीं आने से अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पानी की कमी के कारण कई बार मरीज और उनके तीमारदार आसपास के लोगों से पानी मांगने पहुंच रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी देते हुए बेस में पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर के बेस अस्पताल में हर रोज 250 से अधिक ओपीडी होती है। दो सौ बेड के अस्पताल में वर्तमान में करीब 40 मरीज भर्ती हैं। उनके साथ उनके तीमारदार भी हैं, लेकिन इधर तीन दिन से अस्पताल में लोगों को पानी नहीं मिलने से काफी समस्या पैदा हो गई है।

सबसे ज्यादा समस्या मरीजों और उनके तीमारदारों को हो रही है। क्षेत्रवासी सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष कनवाल ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द समाधान नहीं होने पर क्षेत्रवासियों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर नगर के कई मोहल्लों में भी पानी की किल्लत बनी हुई है। पोखरखाली, डुबकिया, नरसिंह बाड़ी, खत्याड़ी, आफिसर्स कालोनी आदि जगहों पर एक एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें