फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्काजाम की चेतावनी के बाद हरकत में आए जल संस्थान के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने से गुस्साए कफड़ा और उभ्याड़ी के ग्रामीणों की दो जून से चक्काजाम की चेतावनी के बाद विभाग हरकत में आ गया है। जल संस्थान के अधिकारी शनिवार को गांव पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। लिखित समझौते के बाद फिलहाल ग्रामीणों ने चक्काजाम का फैसला स्थगित कर दिया है। अधिकारियों ने पेयजल योजना के मुख्य स्रोत के टैंक और चेंबर को ठीक करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि कफड़ा और उभ्याड़ी में लंबे समय से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। गुस्साए ग्रामीणों ने दो जून से चक्काजाम करने की चेतावनी दी थी। इधर शनिवार को जल संस्थान के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई।

अधिकारियों ने कहा कि योजना के मुख्य स्रोत के टैंक और चेंबर को ठीक करवाने का कार्य दो जून से शुरू होगा। इसके अतिरिक्त टूटे हुए वाल्बों को बदलने, संयोजनों में आवश्यक फैरोलिंग करने और एक दो महीने में पेयजल योजना की मरम्मत करने का भी आश्वासन दिया गया। लिखित समझौते के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम का फैसला स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


वार्ता में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश ठाकुर, एई आरसी डोभाल, जेई सुखवीर सिंह चौहान, सुरेंद्र रौतेला सहित उभ्याड़ी प्रधान अनीता पांडे, कफड़ा की चंद्रा रावत, प्रकाश चंद्र, विनोद भट्ट, दीप चंद्र, प्रताप रावत, नवल किशोर जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें