फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश और देश में करेगी अच्छा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस का प्रदेश और देश में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पार्टी ने 131 कार्यकर्ताओं को मतगणना अभिकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


जिले की छह विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए 71 टेबलों में कांग्रेस के 71 कार्यकर्ताओं और पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 60 कार्यकर्ताओं को पोलिंग एजेंट की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि मतगणना के लिए पोलिंग एजेंट बनाए गए सभी कार्यकर्ताओं को 22 मई को जिला मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतगणना अभिकर्ता 23 मई की सुबह सात बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित हो सकें। बैठक में नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, रमेश कांडपाल, गोपाल चौहान, मनोज वर्मा, जिला सचिव दीपांशु पांडे, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, राजेंद्र बोरा, दीपक मेहता, किशन लाल, रमेश नेगी, प्रमोद कुमार, आशीष साह, तारा चंद्र जोशी, नीरज पवार, पंकज कांडपाल सुरेंद्र लाल टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें