अल्मोड़ा। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण की शर्तें लागू होने से जहां गांव का विकास अवरुद्ध होगा वहीं रोजगार पर भी असर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिला विकास प्राधिकरण की शर्तों को लागू करने पर ढिलाई बरती जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर पहले से ही बनाए गए शौचालयों को नया दर्शाकर भुगतान कर दिया गया है। इसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएल राशन कार्डों का वितरण सही तरीके से नहीं किया गया है। इससे पात्र ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिल कर काम करना होगा।
अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष हर सिंह बिष्ट ने और संचालन महासचिव लक्ष्मण सिंह बोरा ने किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष हर सिंह सिराड़ी, जगदीश सिंह नगरकोटी, हयात सिंह गैड़ा, वरिष्ठ संरक्षक डॉ. एसएस पथनी, पूरन सिंह नेगी, पूर्व पैरा मिलिट्री कमांडर एसएस नेगी, सुंदर सिंह लटवाल आदि मौजूद थे।