फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीआईसी गंगानगर मोतियापाथर में लमगड़ा थानाध्यक्ष बीआर पौरी ने छात्र-छात्राओं को यातायात सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि छात्र-छात्राओं को अराजक तत्व परेशान करते हैं तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने महिला हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राएं छेड़छाड़ की घटनाओं की सूचना पुलिस की महिला हेल्प लाइन पर दे सकती हैं। सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई शुरू कर देगी। उन्होंने युवाओं को पुलिस में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।

अध्यक्षता प्रधानाचार्य आरएस वर्मा ने और संचालन एनसीसी अधिकारी तारा सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर मौरनौला चौकी प्रभारी यूसी लोहनी, कांस्टेबिल राकेश भट्ट, बसंत कुमार, चंदन प्रकाश, विजय जोशी, दयानंद जोशी, धीरज सत्यपाल, प्रदीप बिष्ट, गीतांजलि जोशी, जानकी जोशी, रश्मि मिश्रा, रुचि जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें