अल्मोड़ा। लोधिया के पास बुधवार रात एक मैक्स के दुर्घटनाग्रस्त होने से चंपावत जिले के फुलारा गांव निवासी चालक की मौत हो गई। वाहन में मात्र चालक ही सवार था। दुर्घटना का कारण पता नहीं चल सका है।
मैक्स (यूके 03 टीए 1064) का वाहन मालिक चंपावत के फुलारा गांव निवासी गिरीश चंद्र गड़कोटी (34) पुत्र केशवदत्त गड़कोटी बुधवार को बुकिंग लेकर आए हुए थे। सवारियां छोड़ने के बाद गिरीश चंद्र गड़कोटी वाहन लेकर रात करीब 11 बजे लोधिया से अल्मोड़ा की ओर लौट रहे थे। लोधिया में पैरापिट तोड़कर मैक्स करीब सौ फिट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में गिरीश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और शव खाई से निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रियां छोड़ गया है।