फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी राजधानी के नाम पर अब तक छलावा हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने और नशा नहीं रोजगार दो की मांग को लेकर नैनीताल से शुरू चलो गैरसैंण यात्रा बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा पहुंची। अल्मोड़ा पहुंचने पर यात्रा में शामिल लोगों का चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में स्वागत किया गया। यात्री दल के साथ उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, लोक वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नगर में व्यापक जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं की। बाद में जुलूस निकालकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


इस मौके पर हुई जनसभा में यात्रा के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि सरकार को उत्तराखंड की जनता की भावनाओं को समझते हुए तत्काल मांगें पूरी करनी चाहिए। उत्तराखंड लोक वाहिनी के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि पदयात्राओं से सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास और दृढ़ता आती है। संचालन करते हुए उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि यात्रा में शामिल प्रवीण सिंह, रामकृष्ण तिवारी, अरविंद, महेश पांडे और मनोज आर्य ने उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों पर पहल कर राज्य में नई चेतना पैदा की है। वक्ताओं ने कहा कि 17 वर्ष के उत्तराखंड में राज्य की जनता के साथ राजधानी, रोजगार और शराबबंदी को लेकर छल हुआ है। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद लाल वर्मा ने की। इस दौरान उपपा की वरिष्ठ नेता आनंदी वर्मा, रेखा धस्माना, वंदना कोहली, अनूप तिवारी, पूरन चंद्र तिवारी, दया कृष्ण कांडपाल आदि ने विचार रखे।

स्वागत समारोह में जीवन चंद्र, ललित चौधरी, आनंदी मनराल, लीला आर्या, अनीता बजाज, ललित चौधरी, गोपाल शर्मा, देवी लाल, हेम पांडे, मो. शाकिब, वसीम, अमीनुर्रहमान, राजू गिरी, महेश जोशी, प्रकाश चंद्र आदि शामिल थे। इससे पहले नगर में नारेबाजी करते हुए नुक्कड़ सभाएं की और आंदोलन को प्रखर करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें