फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 अंतिम दिन पहुंचे 15 सौ युवक

Sun, 03 Apr 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की भर्ती रैली के अंतिम दिन लिपिक, ट्रेडमैन और ट्रेडमैन म्यूजिशियन पदों के लिए भर्ती हुई। म्यूजिशयन पद की भर्ती ओपन रखी गई थी। तीनों पदों के लिए कुल 15 सौ युवक पहुंचे थे। दौड़ में सफल युवकों का शारीरिक परीक्षण शुरू हो गया है।सैन्य लिपिक पद के लिए चार सौ युवक आए, जिसमें से 277 ने दौड़ लगाई ओर 93 युवक पास हुए।
विज्ञापन


ट्रेडमैन पद के लिए 300 युवक मैदान में पहुंचे, लंबाई में छंटने के बाद कुल 226 युवकों ने दौड़ लगाई, जिसमें कुल 79 युवक पास हुए। जबकि  सैनिक ट्रेडमैन म्यूजिशियन पद के लिए हुई ओपन भर्ती में 750 युवक पहुंच पड़े। जिसमें से 512 युवक दौड़ के लिए चयनित हुए, जबकि 192 युवकों ने दौड़ की बाधा पार की। केआरसी के भर्ती अधिकारी जीएसओ-1 ले. कर्नल जी राम मोहन ने बताया कि दौड़ और शारीरिक परीक्षण के बाद चयनित छात्रों का मेडिकल तथा लिखित परीक्षा होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें