फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 डॉक्टरों ने नहीं संभाला कार्यभार

विज्ञापन
15 doctors did not take charge
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के लिए बीते दिनों चयनित 18 डॉक्टरों में से सिर्फ तीन डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण किया है। अब अंतिम तिथि भी निकल चुकी है, जिससे चयनित अन्य 15 डॉक्टरों के कार्यभार संभालने की उम्मीद धूमिल हो गई है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने बताया कि इसकी जानकारी निदेशालय को भेजी जाएगी और वहीं से प्रतीक्षारत 15 अन्य डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी के लिए बीते दिनों ऑनलाइन इंटरव्यू हुए थे, जिनमें 18 डॉक्टरों का चयन किया गया था। निदेशालय से नियुक्ति पत्र जारी करते हुए 10 दिन के भीतर सभी को कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया था। समय सीमा बीतने के बाद सिर्फ तीन डॉक्टरों ने ही कार्यभार संभाला है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने बताया कि 15 चयनित डॉक्टरों के कार्यभार नहीं संभालने की सूचना निदेशालय भेजी जा रही है।
उसके बाद निदेशालय से चयन के बाद प्रतीक्षारत 15 अन्य डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र भेजे जाएंगे। इससे पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से नौ डॉक्टरों का अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज स्थानांतरण किया गया था, जिनमें से तीन ने कार्यभार नहीं संभाला है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी में डॉक्टरों की कमी बनी रही तो एमसीआई के निरीक्षण के वक्त समस्या खड़ी हो सकती है। इन दिनों मेडिकल कॉलेज के भवनों में करीब 10 करोड़ की लागत का फर्नीचर पहुंच चुका है और इन दिनों फर्नीचर लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें