मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते राज्य आंदोलनकारी।
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। एसडीएम आरके पांडेय के माध्यम से भेजे ज्ञापन में 2026 में होने वाले परिसीमन को क्षेत्रफल के आधार पर करने की मांग भी उठाई है।
राज्य आंदोलनकारियों ने मुजफ्फरनगर, खटीमा, मसूरी गोलीकांड के दोषियों को सजा दिलाने, प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करने, राज्य आंदोलनकारियों के 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का एक्ट शीघ्र जारी करने, एक समान पेंशन व्यवस्था लागू करने, आंदोलनकारियों के चार वर्षों से लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारण करने, राज्य में सशक्त लोकायुक्त गठन करने, राज्य में भू कानून लागू करते हुए जनविरोधी भू कानून को वापस लेने आदि की मांग उठाई है।
ज्ञापन देने वालों में राज्य आंदोलनकारी संगठन अध्यक्ष मनोज अधिकारी,चन्दन नेगी,मोहन तिवारी, वीरेन्द्र बजेठा,दान सिंह राणा, गोपाल रांणा, चन्द्र प्रकाश उपाध्याय आदि शामिल रहे।