अल्मोड़ा। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर भजन-कीर्तन भी हुए। प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने कहा कि भगवान राम के आदर्शों पर चलकर छात्र-छात्राएं आगे बढ़ें। भगवान राम की तरह माता-पिता, गुरु और अपने से बड़ों के आज्ञाकारी बनें।
इस अवसर पर केदार मिश्रा, गिरिजा किशोर पाठक, महेश जोशी, विशन बिष्ट, हरीश मेहता, राजेश लोहनी, विनोद जोशी, आनंद भट्ट, संजय जोशी, नवीन जोशी, आनंद उप्रेती, भुवन पांडे, पूनम जोशी, पुष्पा मेहरा, भावना तिवाड़ी आदि मौजूद थे।