फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा अल्मोड़ा, सोमेश्वर की पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और पारदर्शी संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में तैनात किए गए पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय को एसएसजे परिसर और उदयशंकर नाट्य अकादमी फलसीमा में विधानसभा सोमेश्वर की 156 और अल्मोड़ा विधानसभा की 162 पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट, सैद्धांतिक द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण नोडल अधिकारी जगमोहन सोनी, नरेश कुमार ने कहा कि इस निर्वाचन में पीठासीन अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदान से पूर्व सभी प्रकार के प्रपत्रों की जांच की जानी आवश्यक है। मतदान से पूर्व वीवीपैट के ड्राप बॉक्स को अच्छी तरह से जांच लें। इसके बाद ही मशीन को सील किया जाए।

सभी अधिकारी ईवीएम, वीवीपैट का प्रशिक्षण अच्छी तरह से प्राप्त कर लें ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण एचबी चंद और अजीत तिवारी ने कहा कि चुनाव आयोग ने कार्मिकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है जिसका निर्वहन पारदर्शिता से करें। पीठासीन अधिकारी हस्त पुस्तिका का अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। मतदान अधिकारियों को निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी रखनी होगी।
विज्ञापन


सहायक प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण हेम चंद्र जोशी, प्रियंका सिंह ने कहा कि कोई भी पार्टी अभिकर्ता मतदान कक्ष के अंदर किसी भी पार्टी का चुनाव चिन्ह नहीं लगाएगा। मतदान के आखिरी घंटे में कोई भी पार्टी अभिकर्ता मतदान कक्ष से बाहर नहीं जाएगा। मतदान से पूर्व सभी अभिकर्ताओं के सम्मुख पीठासीन अधिकारी द्वारा एक घोषणा पत्र पढ़ लिया जाए। इस मौके पर एआरओ सीमा विश्वकर्मा, मोनिका गर्ब्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें