अल्मोड़ा। जिला तथा नगर व्यापार मंडल की यहां हुई संयुक्त बैठक में वक्ताओं ने अगले माह 20 अक्तूबर से होने जा रहे अल्मोड़ा महोत्सव में रंगमंच से जुड़े स्थानीय कलाकारों तथा रंगकर्मियों को नजरअंदाज किए जाने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा अल्मोड़ा महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है। इस कारण उनमें रोष व्याप्त है। उन्होंने लोक कलाकारों को उचित मंच देने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को उचित मंच नहीं मिलने पर व्यापार मंडल विरोध करेगा। बताया गया कि इस मामले में एक शिष्टमंडल जल्द विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और भाजपा प्र देश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा आदि से मिलेगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा महोत्सव से पर्यटन स्थलों को विकसित करने में मदद मिलेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, जिला प्रभारी अनूप गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, हरिकिशन खत्री, दीप लाल साह, दीपक साह, दीप जोशी, गिरी राज साह, संजीव गुप्ता, दिनेश मठपाल, हिमांशु कांडपाल, कमल गुप्ता, नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, उपाध्यक्ष दीपेश जोशी, दीपक वर्मा, महासचिव मनोज सिंह पवार, उपाध्यक्ष अनीता रावत, उप सचिव वकुल साह, अमित साह आदि मौजूद थे।