फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के लिए अब पीएम से मिलने का समय मांगेंगे

Thu, 27 Sep 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत जिले के लिए बैठक करते कोर कमेटी के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रदेश स्तरीय घोषित चार जिलों की संयुक्त कोर कमेटी की यहां हुई बैठक में रानीखेत जिले के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने की सहमति बनी। घोषित सभी चार जिलों में इस तरह की बैठकों का आयोजन किया गया था। तय हुआ कि 25 अक्तूबर को धरना, प्रदर्शन किया जाएगा। सात अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन पर उनसे मिलने का समय लिया जाएगा।  
विज्ञापन


यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने रानीखेत जिले की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कहा कि 1955 से मांग चली आ रही है लेकिन सरकारों ने हर बार लोगों को गुमराह किया है जबकि जिले के लिए कई बार बड़े आंदोलन तक हो चुके हैं। सभी से जिला आंदोलन में बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। कमेटी राज्यपाल के सम्मुख भी इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाएगी। बैठक में कैलाश पांडे, मोहन नेगी, डीएन बड़ोला, शिवराज सिंह मेहरा, सीकेएस बिष्ट, उमेश भट्ट, राजेंद्र रौतेला, मो. शोएब, डॉ. रामजी जोशी, गिरीश भगत, विनोद जोशी, नवल पांडे, राजेश उपाध्याय, मनोज अग्रवाल, मो. मोहसिन आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें