फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीश लाल साह और इनायत हुसैन को अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका सभागार में हुई शोकसभा में पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष रहे स्व. जगदीश लाल साह और समाज सेवी स्व. इनायत हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि दोनों लोगों ने शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शोकसभा में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, रोहित कार्की, केवल सती, पीसी तिवारी, अशोक पांडे, अख्तर हुसैन, परवेज सिद्धिकी, राजेंद्र तिवारी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, आनंद सिंह बगडवाल, पालिका के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, ललित मोहन पंत, घनानंद जोशी, आनंदी मनराल, लक्ष्मण ऐठानी, मो. शब्बीर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें