अल्मोड़ा। उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर 2016 के हड़ताल अवधि का मानदेय ताकुला ब्लॉक की कार्मिकों को देने की मांग उठाई है।
शिष्टमंडल ने बताया कि अन्य ब्लॉकों में कार्मिकों को हड़ताल अवधि का वेतन मिल गया है, लेकिन ताकुला ब्लॉक की कार्मिकों को 2016 की हड़ताल अवधि का वेतन नहीं मिला है।
उन्होंने जल्द हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान करने की मांग की। मांग उठाई कि बैंकों को निर्देशित किया जाए कि कार्मिकों के मानेदय का लेखा-जोखा स्पष्ट रखा जाए। शिष्टमंडल ने बताया कि डीएम ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष प्रभा फर्त्याल, जिला कोषाध्यक्ष पुष्पा बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष दीपिका बोरा, मंत्री ममता बिष्ट, भारतीय मजदूर संघ के नेता मदन सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।