फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों और आवारा जानवरों के आतंक से निजात दिलाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सर्व सांगठनिक मंच की हुई बैठक में बंदरों और आवारा पशुओं के मुद्दे पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन स्थगित हुए पंद्रह दिन बीत गए हैं। इस संबंध में हुई प्रगति पर डीएम से जानकारी ली जाए। यदि इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में फिर से आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि बंदरों और आवारा पशुओं के आतंक से शहरवासी परेशान हैं। पूर्व में गांधी पार्क में भी धरना दिया गया था इस संबंध में अब तक हुई प्रगति की जानकारी डीएम से डॉक्टरों की टीम, वन विभाग और पालिका के अधिकारियों की मौजूदगी में ली जाए। आंदोलन को मंजिल तक पहुंचने के लिए विभिन्न संगठनों के सदस्यों की कोर कमेटी भी गठित की गई।

बैठक की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल और संचालन पुष्पा सती ने किया। इस दौरान डॉ. अरुण पंत, आनंद सिंह बगड़वाल, जीसी जोशी, भगीरथ पांडे, प्रताप सत्याल, योगेंद्र जोशी, मनोज सनवाल, पीजी गोस्वामी, घनानंद जोशी, रूप सिंह बिष्ट आदि ने भाग लिया। अंत में कालीधार और पांडेखोला वाहन दुर्घटनाओं के मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें