फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश

Sat, 09 Dec 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न स्थानों पर हुई अलग-अलग चार वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। बीते माह 20 नवंबर को रात करीब 11:30 बजे तहसील अल्मोड़ा के लोधिया के पास मैक्स वाहन (यूके 03 पीए 1064) सड़क से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


26 नवंबर को दिन के करीब तीन बजे तहसील अल्मोड़ा के अंतर्गत कसाण बैंड के पास वाहन (यूके 04 टीए 0178) मैक्स कैब दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए थे। सात दिसंबर को सुबह 8:55 बजे तहसील अल्मोड़ा अंतर्गत पेटशाल के पास वाहन (यूके 01 टीए 2208) मैक्स कैब हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें पांच यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि छह घायल हो गए थे।

इसी दिन सुबह करीब 8:35 बजे तहसील अल्मोड़ा के पांडेखोला लोअर माल रोड के पास मैक्स वाहन (यूके 01 टीए 1732) के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हो गए थे। जिला मजिस्ट्रेट ईवा आशीष श्रीवास्तव ने चारों वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रेटी जांच एसडीएम सदर को सौंपी हैं। उन्होंने 20 दिन के भीतर जांच कर जांच आख्या जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें