फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एक साल में 1407 विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूल से मुंह मोड़ा

Thu, 11 Apr 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
10 से कम छात्रसंख्या होने पर 106 प्राथमिक विद्यालयों में कभी भी ताले लग सकते हैं
विज्ञापन


अल्मोड़ा। सरकारी विद्यालयों में छात्रसंख्या बढ़ाने के लिए चल रहे अभियान और प्रयास के बावजूद स्कूलों में लगातार छात्रसंख्या घट रही है। बीते एक साल के भीतर जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों से 1407 विद्यार्थियों ने मुंह मोड़ा है।

शिक्षा सत्र 2022-23 में जिले के 1247 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में 21,239 विद्यार्थी अध्ययनरत थे। 2023-24 में इन विद्यालयों में छात्रसंख्या 1407 घटकर 19,832 रह गई है। मानकों के अनुरूप 10 से कम छात्रसंख्या होने पर 106 प्राथमिक विद्यालयों में कभी भी ताले लटक सकते हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी छात्रसंख्या घटने की बड़ी वजह
अल्मोड़ा। जिले के सरकारी स्कूलों में छात्रसंख्या घटने की बड़ी वजह शिक्षकों की कमी है। जिले में संचालित 1247 प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 2592 पद स्वीकृत हैं। 412 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। प्रधानाध्यापक के सृजित 983 पद के सापेक्ष 167 पद रिक्त हैं। विभाग के अधिकारी भी शिक्षकों की कमी को घट रही छात्र संख्या की एक वजह मान रहे हैं।
विज्ञापन


कोट- प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या कम होने की एक वजह गांवों से लगातार हो रहा पलायन भी है। विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाकर छात्र संख्या बढ़ाने के प्रयास होंगे। शिक्षकों की तैनाती शासन स्तर पर संभव है।
अत्रेश सयाना, जिला शिक्षाधिकारी, प्रारंभिक, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें