अल्मोड़ा। ताकुला विकासखंड के अंतर्गत डुंगरकोट बयाला में एक मकान ध्वस्त हो गया है। मकान से पत्थर गिरने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकल आए, जिससे वे बाल-बाल बच गए।
डुंगरकोट बयाला निवासी शंकर राम पुत्र नित राम का दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। शंकर राम ने बताया कि दोपहर के समय अचानक मकान की दीवारों से पत्थर गिरने लगे।
थोड़ी ही देर में मकान ध्वस्त हो गया है। पत्थर गिरने की आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकल आए। मकान के मलबे में खाद्य सामग्री और अन्य सामान दब गया है। प्रभावित परिवार ने पड़ोसी के घर में शरण ले रखी है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आर्थिक सहायता देने की मांग की।