फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़ागताल झील की डीपीआर के लिए भी जारी हुई राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विकास खंड में गैरसैंण-चौखुटिया विकास परिषद के तहत 1 करोड़ 61 लाख रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। जिसमें 9 लाख रुपये तड़ागताल झील के बाहरी क्षेत्र में बनने वाली सड़क, दुकानों आदि के मानचित्र और डीपीआर आदि के लिए पर्यटन विभाग को दिए गए हैं। जबकि झील की बनावट सहित विभिन्न कार्यों की डीपीआर के लिए 1 करोड़ 13 लाख रुपये सिंचाई विभाग को अलग से दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसकी जानकारी देते हुए विधायक महेश नेगी ने बताया कि गैरसैंण विकास परिषद के तहत चौखुटिया में नव निर्मित टैक्सी स्टैंड के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख, उसी के निकट छट घाट निर्माण के लिए 3 लाख, तहसील सड़क में सोलिंग और सीसी के लिए 30 लाख, अगनेरी में बहुउद्देश्यीय भवन परिसर में टीन शेड निर्माण को 5 लाख और भूमियां मंदिर परिसर मासी में विकास कार्य के लिए 7 लाख की रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

परिषद के तहत प्रथम चरण में कुल 26 विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 61 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति हुई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पर्यटन विभाग की सालों से खाली पड़ी भूमि पर विश्राम गृह का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें