फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में दो माह से नहीं है फिजिशियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में पिछले दो माह से फिजिशियन नहीं होने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में तैनात फिजिशियन ने नौकरी छोड़ दी थी। जिसके बाद से अस्पताल में फिजिशियन का पद खाली चल रहा है। इधर इमरजेंसी मेडिकल आफीसर के दो पद भी तीन साल साल से खाली हैं।
विज्ञापन


बेस अस्पताल में पूर्व में फिजिशियन रहे विजेंद्र कुमार ने दो माह पहले नौकरी से त्याग पत्र दे दिया था। तब से अस्पताल में फिजिशियन का पद खाली है। हर रोज अस्पताल में 200 से 220 की ओपीडी हो रही है। इनमें भी अधिकतर सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन फिजिशियन के नहीं होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

अस्पताल में तीन साल से दो इमरजेंसी मेडिकल आफीसर भी नहीं हैं। अस्पताल के प्रभारी पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि निदेशालय को फिजिशियन के नहीं होने की रिपोर्ट भेजी गई है अभी नई तैनाती नहीं हो सकी है। फिलहाल कुछ मरीजों को वह खुद देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें